गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

साइकिल सवार व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारा टक्कर, गम्भीर अवस्था में स्थानीय अस्पताल में कराया गया भर्ती

दैनिक बुद्ध का सन्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच। साइकिल सवार व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया जिसमें साइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना उस समय घटी जब बहराइच जिले के तहसील मोतीपुर अंतर्गत सुजौली थाना क्षेत्र के बिहारी पुरवा गांव के रहने वाले 40 वर्षीय रमेश पुत्र ज्वाला प्रसाद साइकिल से रामपुर मटेही की तरफ जा रहे थे चफरिया तालाब के पास एक अज्ञात बोलेरो वाहन ने उनको टक्कर मार दी, टक्कर लगने के चलते रमेश गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीण वासियों में सुनील यादव ,राकेश पाल और पंकज ने उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली पहुंचाया वही टक्कर मारने के पश्चात अज्ञात बोलेरो वाहन मौके से फरार हो गया, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली में किसी भी डॉक्टर की तैनाती न होने के चलते घायल रमेश का प्राथमिक उपचार एंबुलेंस कर्मियों के द्वारा किया गया, हादसे में गंभीर रूप से घायल रमेश को एंबुलेंस कर्मियों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर ले जाया गया है जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है वही बोलेरो वाहन मौके से फरार हो गया।

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!