उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
ऋतिक ने 9 छक्के व 14 चौके के साथ 119 बाल खेल कर 171 रन बनायें

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। विकास क्षेत्र शोहरतगढ़़ के कोटिया बाजार निवासी ऋतिक त्रिपाठी ने दिल्ली में आर0के0बी0 और परमोट टीम के बीच मैच खेला गया। क्रिकेट टूर्नामेंट मैच के आर0के0बी0 ने टॉस जीतकर पहले बलेबाज़ी करने का निर्णय लिया। आर0के0बी0 ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 302 रन का स्कोर बनाया। जिसमे ऋतिक त्रिपाठी ने 119 बाल खेल कर 171 रन की शानदार पारी खेली, जिसमे 9 छक्के और 14 चौके शामिल थे। आर0के0बी0 ने इस मैच को 99 रन से जीत हासिल किया।




