मुख्य अतिथि ने नवनिर्मित कमला देवी पब्लिक विद्यालय का किया उद्घाटन

बहराइच। विकासखंड तेजवापुर के ग्राम पंचायत तिंगाई के ईनामी में नवनिर्मित कमला देवी पब्लिक विद्यालय का उद्घाटन मुख्य अतिथि आरएसएस के विभाग सह संघ चालक कृष्णानंद शुक्ला व विशिष्ट अतिथि प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष भगवानदीन मिश्र ने सरस्वती पूजन कर फीता काटकर उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि आरएसएस के विभाग सह संघ चालक कृष्णानंद शुक्ला ने कहा कि यह विद्यालय ग्रामीण क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष भगवानदीन मिश्रा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में विद्यालय खुलने से बच्चों के भविष्य संवरेंगे। संस्थापक व प्रबंधक सुरेंद्र कुमार शुक्ला ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य रोहित शुक्ला, शिवनंदन शुक्ला, पूर्व प्रधान मार्कंडेय पांडेय,सतीश कुमार,अंबरीश पांडेय,राहुल मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे।




