वार्षिक परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयार रहे शिक्षक

प्रयागपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह के निर्देशन व खण्ड शिक्षा अधिकारी डाली मिश्रा के मार्गदर्शन में पयागपुर के सभी न्याय पंचायत के मुख्यालयों पर शिक्षक संकुल की बैठक की गई स न्याय पंचायत शिवदहा के प्राथमिक विद्यालय नान्हू पुरवा में बैठक की अध्यक्षता विकास क्षेत्र पयागपुर के एआरपी राजेश कुमार मिश्र ने की। विकास क्षेत्र के एआरपी व मुख्य अतिथि राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा खंड शिक्षा अधिकारी के आदेशों का अनुपालन करते हुए हम सभी लोग वार्षिक परीक्षा की तैयारी कराकर संपन्न कराए स संकुल बैठक में शिक्षकों के द्वारा निपुण विद्यालय बनाने पर एआरपी द्वारा माल्यार्पण कर पुरस्कृत किया गया ; साथ ही साथ में निदेशक बेसिक शिक्षा द्वारा जारी किए गए एजेंडे पर कक्षा शिक्षण, संदर्शिका का प्रयोग, टीएलएम का प्रयोग, दीक्षा एप, निपुण लक्ष्य एप, रीडएलाग ऐप का प्रयोग तथा आदर्श कक्षा शिक्षण की प्रस्तुति भी की गई स इस अवसर पर न्याय पंचायत के नोडल शिक्षक संकुल प्रभारी हरिओम गौड़, शिक्षक संकुल विनोद कुमार शुक्ल, आदित्य विद्यर्थी, अखिलेश यादव, प्रवीण कुमार सिंह, अंकुर शुक्ला, प्रदीप तिवारी, वंदना, नीलम, पूनम, पुनीत कुमार, दिनेश, महिमा दुबे, रत्ना सिंह, चन्द्र शेखर तिवारी, प्रमिला गुप्ता, राम नरेश यादव, पंकज यादव, क्षमा मिश्र, राम धीरज उमा शकर शुक्ल , मोहन यादव रमा सिंह ममता आदि शिक्षक मौजूद रहे।




