मछुआ समुदाय के खुशहाली के भाजपा सरकार ने खोला खजाना: जय प्रकाश निषाद

सिद्धार्थनगर। प्रदेश एवं देश की भाजपा सरकार ने मछुआ समुदाय के खुशहाली लिए सरकारी खजाने को खोल दिए हैं। इसी कारण से समाज के लोगों को सम्मान बढ़ा है। तालाबों के पट्टे निषाद समाज को वरीयता एवं मत्स्य पालन को उद्योग का दर्जा देने का काम भाजपा सरकार ने दिया है। यह बातें भाजपा के पूर्व सांसद राज्यसभा जय प्रकाश निषाद ने कहीं। वह मंगलवार को आंबेडकर सभागार में मछुआरों की जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में नावों के जरिए रोजगार का अवसर उपलब्ध कराने का काम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने निषाद समाज के लोगों को कराया है। यह अपने आप में इतिहास बना है। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में समाज के लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सेदारी निभाएं जिससे समाज के लोगों का आर्थिक स्थिति और अधिक मजबूत हो सकें। शीघ्र ही प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी से मिलकर मछुआरों के तरक्की के लिए अन्य कल्याणकारी योजनाएं प्रदेश में लागू कराने का काम करुंगा। बैठक को समाजसेवी चंदन निषाद पूर्व प्रमुख तौलेश्वर निषाद, सब्लू साहनी,रामविनेश निषाद,विशुन कुश निषाद ,राम बेलास निषाद, राम नेवास निषाद, गंगा राम निषाद, अंगद साहनी, निलेश निषाद एवं फूल चंद्र निषाद, रमेश साहनी आदि ने संबोधित किया।


