छात्र-छात्राओं ने धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों का किया भ्रमण

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत अध्यक्ष बढ़नी सुनील अग्रहरि ने राष्ट्रीय आविष्कार के लिए एक्सपोजर विजिट के अन्तर्गत पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय बढ़नी, जिगिनिहवा ऊर्फ धनौरी, व ढ़ेकहरी के छात्र-छात्राओं को हाथ हिलाकर शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना किया। भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राएं धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टिकोण से देवी पाटन मन्दिर तुलसीपुर और श्रावस्ती का भ्रमण करते हुए वहां की प्राचीन विरासत और भव्य मन्दिर में स्थित मां पाटन देवी को देख प्रसन्न और आनन्दित हो उठे। शैक्षणिक भ्रमण पर गये विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रसिद्ध स्थानों पर जाकर धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के बारें में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान वरिष्ठ शिक्षक इंचार्ज प्रधानाध्यापक जावेद आलम, नुपुर श्रीवास्तव, योगेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, नरेन्द्र मणि त्रिपाठी, इंचार्ज प्रधानाध्यापक अवधेश यादव, उमेश चन्द्र मौर्य, अब्दुल मन्नान, ओम प्रकाश यादव, मोनिका, दीपिका, शालिनी श्रीवास्तव आदि लोगों की भूमिका सराहनीय रहीं।




