गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

बाढ़, भूकम्प, आग व घटना, दुर्घटना में बचाव कैसे करें: सहायक कमान्डेंट अखिलेश कुमार

सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल अलीगढ़वा द्वारा शनिवार को कस्बे के मॉडर्न पब्लिक स्कूल में आपदा बचाव के उपाय की जानकारी दी गयीं। सहायक कमान्डेंट अखिलेश कुमार के साथ-साथ कार्मिकों द्वारा आपदा में अपने और अपने परिवार के साथ-साथ पड़ोसियों की मदद कैसे कर सकते है, का प्रयोगात्मक बताया गया। बाढ़, भूकम्प के समय क्या उपाय करना चाहिए, आग लगने पर कैसे बचाव करना चाहिए, साथ ही मेडिकल इमरजेंसी में कैसे सीपीआर दिया जाता है। घटना, दुर्घटना पर खून का स्राव कैसे रोकना चाहिए कि जानकारी दी गयीं। वहीं आपदा बचाव में प्रधानाध्यापक सुनील चौधरी के साथ शिक्षक और स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान बच्चे काफी उत्साह व उत्सुकता के साथ आपदा में बचाओ की तरीकों को सिख रहे थे। जब कभी किसी को चोट लग जायें और खून का स्राव हो रहा है तो उसे रोकने का तीन तरीके होते है, जैसे पहला डायरेक्ट प्रेशर, दूसरा प्रेशर प्वाइन्ट और तीसरा एलिवेशन। इसी तरह भूकम्प आने पर आप को भागना नहीं है बल्कि ड्रॉप कवर होल्ड का नियम अप्लाई करना है। बाढ़ आने पर किस तरह अपने आप को बचाना चाहिए जैसे कोई उच्च जगह पर चले जाना चाहिए। साथ ही सभी लोगों को आपदा की जानकारी के लिए अपने मोबाइल में ष्सचेत एपष् डाउन लोड करने के लिए बताया गया। इस दौरान सुरक्षा कर्मी प्रदीप कुमार बरूआ, शिवम् कुमार, शिक्षक सहित छात्र उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!