उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
कक्षा 10 के छात्र छात्राओं का किया गया विदाई

उसका बाजार/सिद्धार्थनगर। यूपी बोर्ड की परीक्षा नजदीक है ।इसी को लेकर सोहास खास में स्थित छब्बू प्रसाद मेमोरियल कन्या इंटर कालेज के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह का आयोजन किया गया प्राचार्य शैलेन्द्र वर्मा ने कहा कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा नजदीक है इसी क्रम में विदाई समारोह का आयोजन किया गया और केक भी काटा गया ।छात्र छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य का कामना की शुभकामना दिया गया। इन्होंने कहा कि छात्र छात्राओं का विद्यालय के द्वारा बहुत ही अच्छी तैयारियां कराई गई है । इस कार्यक्रम के दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय उचहरिया प्राचार्य श्रीमती राजदुलारी ,चंद्रिका वर्मा एवं विद्यालय के अध्यापक गण आदि मौजूद रहे।




