गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

एसएसबी ने 5 किलो 750 ग्राम चांदी के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। एसएसबी 50वीं वाहिनी को एक और बड़ी सफलता सामने आयीं है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एसएसबी ने 5 किलो 750 ग्राम चांदी के साथ दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया। एसएसबी 50वीं सशस्त्र सीमा बल श्डीश् कम्पनी बढ़नी के प्रभारी उमेश जाधव ने बताया की गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल बॉर्डर बढ़नी सीमा से भारत में चांदी की तस्करी की जा रही है। इस सूचना के आधार पर उन्होंने एसएसबी श्ईश् कम्पनी त्रिलोकपुर, कस्टम बढ़नी के साथ मिलकर संयुक्त टीम द्वारा तुलसीपुर रोड पर एक महिन्द्रा एसयूवी गाड़ी यूपी 32 पीबी 5607 को रोका गया। गाड़ी की तलाशी लेने पर 5 किलो 750 ग्राम चांदी बरामद हुई। चांदी एक बैग में रखी हुई थी। गाड़ी में दो लोग सवार थे। पूछताछ में एक व्यक्ति की पहचान 40 बर्षीय प्रदीप कुमार वर्मा पुत्र स्वर्गीय मुन्नालाल वर्मा निवासी वार्ड नगर पंचायत बढ़नी वार्ड नम्बर-7 बढ़नी डिहवा के रूप में हुई। दूसरे व्यक्ति की पहचान चालक 42 बर्षीय हसीबुल्लाह पुत्र अब्दुल्लाह निवासी नगर पंचायत बढ़नी वार्ड नम्बर-8 डिहवा जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई। एसएसबी ने पूछताछ मे चांदी से सम्बन्धित कागजात मांगा गया, लेकिन प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया की उसके पास चांदी के जरूरी कागजात नहीं हैं। एसएसबी और कस्टम टीम ने चांदी व दोनों अभियुक्त समेत चार पहिया वाहन को अग्रिम कार्य वाही हेतु कस्टम बढ़नी को सुपुर्द कर दिया गया। उक्त बरामदगी मे एसएसबी 50 वाहिनी के सब इंस्पेक्टर अंकित सिंह, सहायक उप निरीक्षक शम्भू राम , मुख्य आरक्षी पंकज कुमार, आरक्षी गिरधारी, शमशेर सिंह, अविनाश, हरिराम गुज्जर, बढ़नी कस्टम इंस्पेक्टर जितेन्द्र पाण्डेय, सन्तोष कुमार मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!