क्यो बन रहा था स्लाटर हाउस बना रहस्य,पुलिस ने निर्माण बंद कराया

भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बेतनार मुस्तकाम गांव में स्लाटर हाउस और मीट की दुकान का निर्माण कार्य स्थानीय प्रशासन ने रविवार को रुकवा दिया। इसको लेकर लोगों में आक्रोश था। इसे देखते हुए त्रिलोकपुर पुलिस को लोगों की हर गतिविधि पर नजर रखने के साथ ही शांतिभंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश भी दिया गया है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बेतनार मुस्तकाम गांव में स्लाटर हाउस व मीट का दुकान बनने के साथ ही लाइसेंस जारी होने की जानकारी होने के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। सूचना तहसील प्रशासन को मिली तो मौके पर तहसीलदार रवि कुमार यादव पहुंचे और निरीक्षण करते हुए संबंधित दस्तोज के साथ लाइसेंसधारी कलीमुल्लाह को तहसील कार्यालय बुलवाया। कलीमुल्लाह ने लाइसेंस व अन्य दस्तावेज तहसील प्रशासन को दिखाए। इसके बाद तहसील प्रशासन ने थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर को पत्र लिखकर निर्माण कार्य रोकवाने के साथ ही हर गतिविधि पर नजर रखने का निर्देश देते हुए शांतिभंग करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश है।




