गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : प्रभु श्रीराम चंद्र 14 वर्ष बाद अयोध्या वापस लौटे, भरत जी आसू नही रोक पाये

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। ग्रामसभा खि़रकीटा दीगर की प्रसिद्ध रामलीला दिनांक 6/10/2024 से शूरू होकर आज अंतिम दिन प्रभु श्रीराम चंद्र के 14 वर्ष बाद अयोध्या वापस लौटते है। जहा भरत जी प्रभु के इंतजार मे अपना प्राण त्यागने वाले थे लेकिन जैसे ही प्रभु श्रीराम दिखाई दिए वह अपने आसू नही रोक पाये ।वहा बैठै सभी श्रद्धालु यह मिलन देखकर भावविभोर हो गए सम्पूर्ण वातावरण राममय हो गया। चारों तरफ सनातनियों द्वारा जयकारा लगने लगा। माता सीता सहित भगवान राम,लक्ष्मण और हनुमानजी की आरती के लिए क्षेत्र के समस्त नर-नारी आरती की थाल लिए दौड़ पड़े। इससे पहले दिन मे शानदार मेले का आयोजन किया गया।इस आयोजन को सफल बनाने में ग्राम सभा खि़रकीटा दीगर के हर युवा का योगदान सराहनीय रहा। इस दौरान रामलीला अध्यक्ष पंडित विजय प्रकाश भट्ट, उपाध्यक्ष राजकपूर शर्मा, कोषाध्यक्ष सुबेदार शर्मा, विनोद शर्मा अजय एडवोकेट अध्यापक आलोक शर्मा ने प्रभु की आरती की ,कलाकार निखिलेश भट्ट अम्बेश शर्मा आशीष,माखन,दिपक शर्मा,सतेन्दर,अविनाश शर्मा,मोनु बरुण भट्ट,मिटुं शर्मा सर्वेश गुप्ता निरंजन आदित्य सहित हजारों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!