गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

उसका बाजार : सांसद जगदंबिका ने बाढ़ पीड़ितों को बाटा बाढ़ राहत सामग्री

दैनिक बुद्ध का संदेश
उसका बाजार। बाढ़ प्रभावित सभी क्षेत्रों में जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधि निरंतर जनता की समस्याओं को दूर करने में लगे हैं। किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसलिए राहत सामग्री, लंच पैकेट का वितरण किया जा रहा है, पूरी सरकार आपके साथ खड़ी है। यह बातें सांसद जगदंबिका पाल ने रविवार को उसका ब्लाक मुख्यालय पर बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान उपस्थित लोगों से कही। उन्होंने प्रशासन से कहा कि बाढ़ में बर्बाद फसलों का सर्वे कराकर किसानों को समय पर मुआवजा उपलब्ध करा दिया जाये। कहा कि बाढ़ की विभीषिका से जिले की सभी तहसीलों के लोग प्रभावित हुए थे, जिला प्रशासन से समन्वय कर वह बाढ़ और प्रभावितों के समस्याओं को दूर करने लिए लगे रहे।

बाढ़ पीड़ितों को खाने पीने की समस्या न हो इसलिए बाढ़ राहत सामग्री वितरित किया जा रहा है। कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार को किसानों, गरीबों, असहायों की मदद के लिए हरपल तैयार रहती है। इसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलकूद, लोकल सामानों के इस्तेमाल पर जोर, अपनी विरासत को महत्व देना, स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा विषय पर मन की बात को भाजपाईयों ने सुना। इस दौरान सीडीओ जयेंद्र कुमार, हेमंत जायसवाल, केशभान राय, राकेश आर्या, रामसुरेश चौहान, राजेंद्र पांडेय, ओंकार पांडेय, अनूप सिंह, सरोज शुक्ला, दिलीप सिंह, मुरारी सिंह, राजधर पांडेय आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button