गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

जिलाधिकारी के आदेश का पालन नहीं कर रहे राजस्व कर्मी

पीड़ित एक महीने से काट रहा तहसील का चक्कर

दैनिक बुद्ध का सन्देश

पयागपुर बहराइच | पयागपुर क्षेत्र के ग्राम खुनौरा दाखिला कोडरी ताल में खेत की पैमाइश कराये जाने के लिए एक माह से भटक रहा दलित किसान जबकि जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी नहीं की गई पैमाइश | ग्राम खुनौरा निवासी, अयोध्या प्रसाद राव ने बताया कि गाटा संख्या 234 का पैमाइश कराये जाने के लिए जिला अधिकारी बहराइच को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया गया था जिस पर जिलाधिकारी बहराइच की तरफ से 16/05/2024 को टीम गठित कर राजस्व विभाग को पैमाइश के लिए आदेश दिया गया था, परंतु उक्त आदेश का पालन अभी तक नही किया गया ; दलित किसान दर-दर भटक रहा है | बुधवार को दोबारा अयोध्या प्रसाद राव ने जिलाधिकारी बहराइच को जमीन की पैमाइश कराये जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है, जिस पर जिलाधिकारी बहराइच मोनिका रानी ने तहसीलदार पयागपुर को मौके की जांच कर आख्या प्रेषित करने का निर्देश दिया |

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!