गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसोनभद्र

मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में 15 जुलाई को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र।उप जिला निर्वाचन अधिकारी वागीश कुमार शुक्ला ने अवगत कराया है कि आगामी निर्वाचन की तैयारियों के क्रम में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में 15 जुलाई, 2026 को अपराह्न 02ः00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि बैठक में मतदेय स्थलों के सम्भाजन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जाएंगे, जिससे निर्वाचन संबंधी तैयारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराया जा सके। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर प्रतिभाग करें, ताकि मतदेय स्थलों के सम्भाजन की कार्यवाही सुचारु रूप से संपन्न कराई जा सके।

 

Related Articles

Back to top button