गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसोनभद्र

खरीफ अभियान 2026 जनपद में किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में यूरिया एवं डीएपी उर्वरक उपलब्ध

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र। खरीफ अभियान 2026 के अंतर्गत जनपद के किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया एवं फास्फेटिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की संस्तुति के आधार पर जनपद की 41 सहकारी समितियों को कुल 603.36 मीट्रिक टन यूरिया तथा 36 सहकारी समितियों को कुल 462.00 मीट्रिक टन डीएपी उर्वरक का आवंटन स्वीकृत किया गया है। पीसीएफ द्वारा सहकारी समितियों एवं उर्वरक बिक्री केंद्रों पर उर्वरक भेजने की कार्यवाही जारी है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने किसानों से अपील की है कि वे अपने निकटतम सहकारी समिति अथवा अधिकृत उर्वरक केंद्र से संपर्क कर आवश्यक उर्वरक निर्धारित मूल्य पर ही प्राप्त करें। यदि कहीं कालाबाजारी, ओवररेटिंग अथवा कृत्रिम अभाव की सूचना मिले तो तत्काल सहकारिता विभाग के कंट्रोल रूम, जिला कृषि अधिकारी कार्यालय अथवा उप कृषि निदेशक कार्यालय को सूचित करें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Back to top button