शादी का झांसा देकर दुष्कर्म एवं धमकी देने के प्रकरण में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा’ के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) ’ अनिल कुमार’ एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी ’ हर्ष पाण्डेय’ के पर्यवेक्षण तथा थाना अनपरा पुलिस के कुशल नेतृत्व में थाना अनपरा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना अनपरा पुलिस द्वारा थाना शक्तिनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-105/2026, धारा 69, 351(3), 352 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त सूरज शाह को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया। वादीनी की तहरीर के आधार पर थाना शक्तिनगर पर अभियुक्त द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, गाली-गलौज करने तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में ’मु0अ0सं0-105/2026, धारा 69, 351(3), 352 बीएनएस’ के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। सर्विलांस के माध्यम से अभियुक्त द्वारा व्हाट्सएप उपयोग किए जाने के आधार पर उसके नए मोबाइल नंबर विकसित किए गए। प्राप्त लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम भोपाल (मध्य प्रदेश) पहुंची। प्रारंभिक दबिश के दौरान अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त से बच निकला तथा उसने अपना मोबाइल नंबर भी बंद कर दिया। इसके बावजूद पुलिस टीम लगातार भोपाल में डटी रही तथा तकनीकी विश्लेषण, इलेक्ट्रॉनिक एवं धरातलीय अभिसूचना तथा सटीक एम्बुश के आधार पर अभियुक्त को 07.07.2026 को कोकता मल्टी ट्रांसपोर्ट नगर, एमआईजी ब्लॉक-।1, कक्ष संख्या-203, भोपाल (मध्य प्रदेश) से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया तथा 08.07.2026 को आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।



