मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत निःशुल्क नीट एवं जेईई कोचिंग हेतु भौतिक एवं रसायन विज्ञान के विषय विशेषज्ञों से आवेदन

आमंत्रित
दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र।जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया ने अवगत कराया है कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत सामुदायिक भवन, टोल प्लाजा के पास, लोढ़ी (सोनभद्र) में निःशुल्क कोचिंग का संचालन किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से प्रतिभावान, मेधावी एवं परिश्रमी छात्र-छात्राओं को नीट एवं जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क तैयारी कराई जा रही है। कोचिंग के प्रभावी संचालन के लिए भौतिक विज्ञान एवं रसायन विज्ञान विषयों के शिक्षक/विषय विशेषज्ञों का इम्पैनलमेंट किया जाना है। नीट के लिए संबंधित विषय में एम.एससी. अथवा एमबीबीएस डिग्रीधारी तथा जेईई के लिए संबंधित विषय में एम.एससी. अथवा एम.टेक. डिग्रीधारी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी जिला समाज कल्याण कार्यालय से ऑफलाइन आवेदन पत्र प्राप्त कर उसे पूर्ण रूप से भरकर आवश्यक अभिलेखों एवं स्वप्रमाणित छायाप्रतियों सहित जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन, कक्ष संख्या-05, लोढ़ी, सोनभद्र में निर्धारित तिथि तक जमा करें। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय के मोबाइल नंबर 7905343407 एवं 9151935293 पर संपर्क कर सकते हैं।



