किरबिल में आंधप्रदेश से आया किशोर का शव
मुआवजे की मांग को लेकर 14 घंटे एम्बुलेंस रोक

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र।म्योरपुर थाना के ग्राम पंचायत किरबिल के पश्चिम टोले से आंधप्रदेश प्रदेश कमाने गए 17 वर्षीय बंधु पुत्र लाल जी नमक किशोर को वहां क्रेशर प्लांट में मजदूरी करने के दौरान सांप काटने से इलाज के दौरान मौत हो गई। गुरुवार को आधी रात शव लेकर किशोर के घर पहुंचे एंबुलेंस को मृतक के घर और परिजनों ने रोक लिया और मुआवजे की मांग पर अड़े रहे।क्रेशर मालिक का फोन बंद कर लिए जाने के बाद ग्रामीण गुस्से में हो गए और काम पर के जाने वाले देवरी के युवक के साथ पंचायत हुई इस बीच 14 घंटे तक एंबुलेंस को शव सहित रोका गया।लिखित आश्वासन के बाद शुक्रवार को लगभग ढाई बजे एंबुलेंस को छोड़ दिया गया।मृतक के पिता लाल जी ने बताया कि मृत बेटे का पोस्टमार्टम आंध्रप्रदेश में हो गया था अब हम लोग अपने रीतिरिवाज से बेटे का दाह संस्कार करेंगे। मौके पर पहुंचे सपा नेता नीरेंद्र प्रताप सिंह हृदय नारायण,विनोद सिंह,राजेंद्र ओयमा,सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे और परिजनों को ढांढस बंधवाया। थानाध्यक्ष रविकांत मिश्र ने बताया कि किशोर की सांप काटने से मौत हुई है तो वहां की राज्य सरकार से मुआवजा मिलेगा ।




