गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसोनभद्र

जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन, युवाओं को मिलेगा निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर

दैनिक बुद्ध का संदेश
सोनभद्र।जिला सेवायोजन अधिकारी ने अवगत कराया है कि जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार देने के लिए 10.07.2026 को प्रातः 10रू00 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय, खुशबू बाग नर्सरी रोड (जिला अस्पताल के सामने) लोढ़ी, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र के परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया जाना है, जिसमें निजी क्षेत्र की लगभग 08 कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी जिसमें क्वेस कार्प लि० (हिण्डालको इण्डस्ट्रीज, रेनूकुट, सोनभद्र), लर्नर प्रा०लि०, गुड़गाँव, ठाकुर पब्लिकेशन, लखनऊ, कैस्पर माईक्रो क्रेडिट, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र, सोन आटोमोबाइल जोन, राबर्ट्सगंज, सुप्रिया सोलर रावर्ट्सगंज, स्मार्ट वेल्थ प्राल्नर, रावर्ट्सगंज, इण्डियन एसोसिएट्स, रावर्ट्सगंज, सोनभद्र इत्यादि कम्पनियों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएगी। समस्त इच्छुक एवं योग्य बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार नियोजकों द्वारा जिला सेवायोजन कार्यालय, खुशबू बाग नर्सरी रोड (जिला अस्पताल के सामने) लोढ़ी, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र के परिसर में लिया जायेगा। यह रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है। इस हेतु कोई यात्रा व्यय देय नहीं होगा।

 

Related Articles

Back to top button