उत्तर प्रदेशश्रावस्ती
कॉलेज के सामने अश्लील हरकत करने वाला आरोपी दोषी करार, न्यायालय ने सुनाई सजा
ऑपरेशन कनविक्शन के तहत प्रभावी पैरवी से मिली सफलता, ₹1,000 अर्थदंड भी लगाया गया

दैनिक बुद्ध का संदेश
श्रावस्ती। ऑपरेशन कनविक्शन अभियान के तहत प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप इंटर कॉलेज के सामने खड़े होकर छात्राओं एवं महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को न्यायालय ने दोषी करार दिया। माननीय ब्श्र/ैक्/।ब्श्रड न्यायालय ने आरोपी सुरेश सिंह उर्फ पवन को न्यायालय उठने तक के कारावास तथा ₹1,000 के अर्थदंड की सजा सुनाई। यह कार्रवाई थाना हरदत्तनगर गिरंट पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते संभव हो सकी।




