गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

बहराइच में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर रुप से घायल

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच। जनपद के कंदरा क्षेत्र के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों युवक सड़क पर जा गिरे।हादसे में यूनुस नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल दो अन्य युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है तथा मामले की जांच की जा रही है।हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस द्वारा मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!