उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
उत्कृष्ट कार्य के लिए लेखपाल सम्मानित

दैनिक बुद्ध का संदेश
डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान आईजीआरएस पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए लेखपाल सचिन कुमार मिश्र को तहसील प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। तहसीलदार रवि कुमार यादव ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।तहसीलदार ने बताया कि पिछले माह प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण में उल्लेखनीय योगदान देने तथा उत्तरदायित्वपूर्ण सेवाओं के लिए लेखपाल सचिन कुमार मिश्र को सम्मानित किया गया है।उन्होंने अन्य लेखपालों को भी कार्यों को पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ संपादित करने तथा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर तहसील के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।




