जनगणना-2027 की तैयारियाँ शुरू, जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। जनपद में आगामी भारत की 16वीं जनगणना (2027) को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सोमवार को सिद्धार्थ सभागार में एक उच्च स्तरीय बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी शिवशरणप्पाएन की अध्यक्षता और मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में जनगणना की विस्तृत कार्ययोजना साझा की गई। दुनिया की सबसे बड़ी प्रशासनिक कार्ययोजना बैठक में उत्तर प्रदेश जनगणना निदेशालय द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी नागेन्द्र यादव ने बताया कि जनगणना-2027 भारत की श्रृंखला में 16वीं और आजादी के बाद 8वीं जनगणना होगी। उन्होंने कहा कि यह विश्व की सबसे बड़ी प्रशासनिक कार्ययोजना है, जो गाँव, वार्ड और शहर स्तर के आधिकारिक डेटा का एकमात्र विश्वसनीय स्रोत है। महत्वपूर्ण समय सारणी जनगणना कार्य को दो चरणों में पूरा किया जाएगा, जिसकी समय सीमा निम्नवत निर्धारित की गई है प्रशिक्षण एवं नियुक्तिरू’ मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण 24 से 27 फरवरी 2026। फील्ड ट्रेनर, प्रगणक एवं पर्यवेक्षकों की नियुक्तिरू 31 मार्च 2026 तक। प्रशिक्षण पूर्ण करने की तिथि 15 मई 2026 तक। प्रथम चरण (मकान सूचीकरण) उत्तर प्रदेश में यह कार्य 22 मई से 20 जून 2026 तक चलेगा। इससे पूर्व 7 मई से 21 मई तक स्व-गणना का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा। द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना)रू मुख्य जनसंख्या गणना 9 फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक आयोजित होगी। प्रशासनिक ढांचा और पोर्टल पंजीकरण बैठक में स्पष्ट किया गया कि राजस्व ग्राम सबसे निचली प्रशासनिक इकाई होगी। विशिष्ट क्षेत्र (जैसे रक्षा, सीआरपीएफ, बीएसएफ क्षेत्र) के लिए विशेष प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। शिक्षा, राजस्व, पंचायती राज और ग्राम विकास विभाग के कर्मचारियों का विवरण एक्सेल प्रारूप में ब्डडै पोर्टल पर अपलोड कर उनकी आईडी बनाई जाएगी। इन अधिकारियों की रही मौजूदगी इस महत्वपूर्ण बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) गौरव श्रीवास्तव, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झा, समस्त अधिशासी अधिकारी और खण्ड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।




