गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सोनू निगम बने अध्यक्ष और महामंत्री गोलू पासवान को बनाया

प्रदेश महामंत्री अनिल सिंह की अध्यक्षता में निर्विरोध चुनाव हुआ सम्पन्न।

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।नगर पंचायत शोहरतगढ़़ कस्बे के शिव बाबा मन्दिर के प्रांगण में बुधवार को बैठक के माध्यम से अखिल भारतीय हिन्दू परिषद सिद्धार्थनगर जनपद की शाखा तहसील शोहरतगढ़ का गठन अखिल भारतीय हिन्दू परिषद के प्रदेश महामंत्री अनिल सिंह के देख-रेख में निर्विरोध चुनाव सम्पन्न हुआ, जिसमे सैकडों भी संख्या में सनातनी लोगों ने भाग लिया। वहीं उक्त बैठक में जिलाध्यक्ष अवधेश यादव भी उपस्थित रहें। बैठक को सम्बोधित करते हुए अ0भ0हि0प0 प्रदेश महामंत्री अनिल सिंह ने कहा कि आग जिस तरह से बंगलादेश में हिन्दुओं का उत्पीड़न हो रहा, ऐसी स्थित में हिन्दू एकता को मजबूत करना ही देश को विकासित बनायेगा। एकता के साथ ही लोकप्रिय प्रधानमंत्री एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री उ0प्र0 द्वारा जो जन कल्याणकारी योजनायें चलायी जा रही व उसकी भी आर्थिक रूप से कमजोर हिन्दुओं भी की मजबूत बनाने की आवश्यकता है। वहीं बैठक के माध्यम से तहसील शोहरतगढ़़ की निर्विरोध कार्यकारिणी का गठन हुआ। जिसमें संरक्षक दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी, अध्यक्ष सोनू निगम, महामंत्री गोलू पासवान, कार्यवाहक अध्यक्ष संजीव पाण्डेय, कार्यकारी अध्यक्ष शिव प्रसाद वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बालक दास, संगठन मंत्री केहरि प्रसाद, संयुक्त मंत्री सन्तोष चौधरी हैं। इस दौरान बैठक में उपस्थित लोगों ने अखिल भारतीय हिन्दू परिषद के शोहरतगढ़़ तहसील के पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!