गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

नाली निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल सही तरीके से काम कराने के लिए सभासद ने उठाई आवाज

इटवा/सिद्धार्थनगर। मानकविहीन नाली निर्माण, गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल नगर पंचायत इटवा के वार्ड महादेव घुरहू में कराए जा रहे नाली निर्माण कार्य में भारी अनियमितता सामने आई है। मौके पर हो रहे निर्माण को देखकर साफ जाहिर होता है कि कार्य मानकों को ताक पर रखकर कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार नाली निर्माण में गिट्टी का बिल्कुल प्रयोग नहीं किया जा रहा है।सीमेंट बालू और मोरंग का अनुपात मानक के अनुसार नहीं है, वहीं मजबूत सामग्री के बजाय कच्ची ईंट (सोयम) का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे नाली की मजबूती और टिकाऊपन पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। सभासद पप्पू गौड़ का बयान वार्ड सभासद पप्पू गौड़ ने निर्माण कार्य पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा यह हमारा वार्ड है, हम इसी वार्ड से चुनाव जीतकर आए हैं। आज जनता हमसे सवाल कर रही है। हम चाहते हैं कि काम सही तरीके से हो, पूरी तरह मानक के अनुसार हो। नाली निर्माण में गिट्टी और मोरंग का प्रयोग किया जाए न कि सिर्फ बालू और कच्ची ईंटों से खानापूर्ति की जाए।” सभासद ने साफ शब्दों में कहा कि यदि निर्माण कार्य में सुधार नहीं किया गया तो वे इस मामले को उच्च अधिकारियों तक ले जाएंगे। अब बड़ा सवाल यह है।नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदे क्यों बैठे क्या सरकारी धन की खुलेआम बंदरबांट हो रही है? जनता मांग कर रही है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोहराई न जा सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!