गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसंत कबीरनगर

डीएम की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड के आधार पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।

संतकबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में सी0एम0 डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्राप्तांक एवं ग्रेडिंग के आधार पर विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सीएम डैशबोर्ड की प्रगति रिपोर्ट में खराब श्रेणी प्रदर्शित करने वाले इंडिकेटर में रहने वाले विभाग व कार्यों से संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि कार्यों/योजनाओं में गुणात्मक प्रगति लाते हुए बेहतर परफॉर्मेंस बनाए रखें।समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जनपद में फैमिली आईडी बनाने की प्रगति की विकास खंडवार समीक्षा की गई। उन्होंने समस्त एडीओ पंचायतों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों/न्याय पंचायतों में जिन परिवारों के पास राशन कार्ड नहीं है उनका शत-प्रतिशत फैमिली आईडी बनाना सुनिश्चित करें। शहरी क्षेत्रों में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत को फैमिली आईडी बनाने में प्रगति लाने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए।जिलाधिकारी द्वारा जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया गया कि राशन कार्ड में यदि परिवार का कोई बच्चा छूटा है तो उसका नाम राशन कार्ड में दर्ज कर दिया जाए। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी हरकेश यादव, डीसी मनरेगा प्रभात द्विवेदी, परियोजना निदेशक विजयंत सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अजय श्रीवास्तव, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण आर के पांडेय, अधिशासी अभियंता विद्युत राजेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार, खंड विकास अधिकारीगण, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!