सादुल्लानगर पुलिस ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान

सादुल्लानगर, बलरामपुर। महिलाओं की सुरक्षा एवं मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना सादुल्लानगर पुलिस ने व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में यह अभियान मुबारक मोड पर संचालित किया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं व बालिकाओं से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का अहसास दिलाया और जागरूकता संदेश दिए। इस दौरान विद्यालयों एवं कॉलेजों के बाहर अनावश्यक रूप से घूमने वाले शोहदों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने लगभग एक दर्जन बाइकों का चालान किया, साथ ही एक वाहन से काली फिल्म हटवाई। चेकिंग टीम में मिशन उपनिरीक्षक अरुण यादव, जमील खान, शैलेन्द्र यादव, महिला उप निरीक्षक तेजल पटेल, कांस्टेबल उमेश पासवान, कांस्टेबल अनिल नायक, आरक्षी हरिगोविंद, महिला कांस्टेबल पूजा चौधरी एवं महिला कांस्टेबल शिवांगी भार्गव, महिला आरक्षी सीता गुप्ता शामिल रहीं। थाना प्रभारी सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार, भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों, स्कूलों, कॉलेजों, बैंकों व प्रमुख चौराहों पर प्रतिदिन विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है और मिशन शक्ति अभियान के तहत उन्हें आत्मनिर्भर का संदेश दिया जा रहा है।




