गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

श्रीलक्ष्मी-गणेश पंडालो पर हुआ भव्य भंडारे का हुआ आयोजन

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ कस्बे में श्रीलक्ष्मी-गणेश जी के प्रतिमाओं के विसर्जन के बाद भव्य रूप से भंडारा का आयोजन किया गया। शोहरतगढ़ नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14, माँ भारती नगर वार्ड में श्रीलक्ष्मी-गणेश जी की प्रतिमा स्थापना व पूजन के बाद के भव्य भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया, तो वहीं वार्ड नंबर 10 गांधीनगर में भी श्रीलक्ष्मी-गणेश प्रतिमाओं की विसर्जन के बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धांलुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मुख्य रूप से चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, चंचल मित्तल, विभोर जायसवाल, दुर्गेश पटवा, सर्वेश खेतान,रंजीत मित्तल, श्यामू लॉट, मुकेश वर्मा, बबलू गौड़, विक्रांत सिंह, राजकुमार मोदनवाल, संघ के जिला प्रचारक विशाल जी, शंकर निषाद, अनूप कसौधन, सुजीत अग्रहरि, रविकांत अग्रहरि, सौरभ गुप्ता, पंकज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!