पंचायत भवन और शौचालय का हाल हुआ बदहाल

पयागपुर/बहराइच। पयागपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत पर्शिया आलम और कलुई में विकास कार्यों में विकास कार्यों की हकीकत देखने पर साफ झलकती है कि सरकारी योजनाओं की धनराशि का सही उपयोग नहीं हो पाया। ग्राम पंचायत पंचायत पर्शिया आलम में पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय तथा कलुई में सामुदायिक शौचालय और आर आर सी सेंटर बदहाल अवस्था में है ऐसी स्थिति देखकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंचायत भवन की हालत इतनी खराब है कि दीवारों पर दरारें तक दिखाई दे रही हैं। वहीं बगल में बना सामुदायिक शौचालय पूरी तरह जर्जर अवस्था में है। साफ-सफाई के नाम पर खर्च दिखाए गए पैसे केवल कागज़ों में नजर आते हैं। वहीं कलुई ग्राम पंचायत में स्थित सामुदायिक शौचालय की भी स्थिति बहुत ही दयनीय है और सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार काफी दिनों से यह शौचालय बंद पड़ा हुआ है और सभी लोग शौच करने के लिए बाहर जाते हैं तथा आर आर सी सेंटर की भी स्थिति बहुत ही बदहाल है ऐसे में अब ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत क्षेत्र पर्शिया आलम में कई विकास कार्य जैसे खड़ंजा निर्माण, सामुदायिक शौचालय और पंचायत भवन आधे-अधूरे छोड़ दिए गए हैं। कार्यों पर पैसा जारी तो किया गया, परंतु ज़मीनी स्तर पर परिणाम शून्य है।




