गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सीतापुर में कार से हादसामहिला की मौत, जांच में नम्बर बाइक का निकला

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। सीतापुर में मई में मार्ग दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। इसमें पीड़ित के परिवार ने जिस कार के रजिस्ट्रेशन नम्बर के खिलाफ केस दर्ज कराया। वह ढेबरुआ थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले तेज बहादुर की बाइक का निकला। दुर्घटना का केस दर्ज कर सीतापुर पुलिस जब जांच करने ढेबरुआ थाने और मालिक के घर पहुंची तो कार की जगह उस नम्बर की बाइक मिली। आस-पास के लोगों से पूछताछ और जांच के बाद रिपोर्ट लगाकर सीतापुर लौट गई। क्षेत्र में इस मामले की काफी चर्चा है। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के संसरी ग्राम पंचायत के सेमरा टोले के रहने वाले तेज बहादुर के पास यूपी55 क 5705 नम्बर की बाइक है। रेउसा थाने के पुलिसकर्मियों ने फोन कर तेज बहादुर से कार लाने के लिए कहा। तेज बहादुर ने बताया कि जब उनके पास कार है ही नहीं, तो यह किसकी कार लेकर आयें। उन्हें लगा कि यह साइबर क्राइम से सम्बन्धित जालसाजी का फोन है इसलिए उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद सीतापुर की पुलिस जांच करने ढेबरुआ थाने और बाइक मालिक के पर भी गई। शनिवार को उनके पर सीतापुर जिले के रेउसा थाने की पुलिस पहुंची और उनसे उक्त रजिस्ट्रेशन नम्बर की कार को लेकर ढेबरुआ थाने चलने को कहा। तेज बहादुर ने उन्हें बताया कि उनके पास कोई कार नहीं है, बल्कि उक्त रजिस्ट्रेशन नम्बर का बाइक है। रेउसा थाने की पुलिस टीम ने बताया कि गत मई माह के पहले सप्ताह में थाना क्षेत्र में कार हादसा होने से एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद मृतका के परिजनों ने यूपी55 क 5705 नम्बर की कार से हादसे होने की तहरीर दी, जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया। शनिवार को ढेबरुआ पहुंची, पुलिस जांच के दौरान बाइक को देखने के बाद सम्बन्धित कागजात लेकर वापस सीतापुर लौट गई। इस सम्बन्ध में ढेबरुआ एसओ नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि सीतापुर से आई पुलिस टीम ने जांघ की है। उक्त रजिस्ट्रेशन नम्बर की कार न होकर बाइक मिली है। जांच से सम्बन्धित कागजात लेकर टीम वापस लौट गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!