गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

सिद्धार्थनगर की यातायात पुलिस ने चलाया अभियान

सिद्धार्थनगर। सड़क सुरक्षा को लेकर जनपद सिद्धार्थनगर यातायात पुलिस सक्रिय दिखाई दी। पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश में एवं अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी यातायात सुजीत कुमार राय के पर्यवेक्षण में मंगलवार को जनपदीय यातायात पुलिस द्वारा जन जागरूकता और प्रवर्तन की संयुक्त कार्यवाही की गई। प्रभारी यातायात अमरेश कुमार मय टीम ने साड़ी तिराहा, पावर हाउस तिराहा, सिद्धार्थ तिराहा, पेट्रोल पम्प तिराहा एवं कस्बा बांसी समेत प्रमुख स्थानों पर पीए सिस्टम के माध्यम से आम जनता को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया।यातायात पुलिस ने बिना सीटबेल्ट चार पहिया वाहन चलाने वाले व बिना हेलमेट दोपहिया चालकों द्वारा गलत दिशा में वाहन चलाने सहित सड़कों पर अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई। साथ ही नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान के तहत पेट्रोल पम्प संचालकों को शासन के आदेश की जानकारी दी गई और बिना हेलमेट पेट्रोल लेने वालों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान किया गया। इसके अतिरिक्त रात में दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाने और सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों को हटवाने की कार्रवाई की गई। अभियान के अन्तर्गत कुल 48 वाहनों का चालान कर ₹62500 का शमन शुल्क वसूला गया। यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकें और जीवन सुरक्षित रह सकें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!