उत्तर प्रदेशबलरामपुर
विश्वविद्यालय से जुड़ेगा कृषि विज्ञान केंद्र पचपेड़वा

बलरामपुर। मुख्यमंत्री रविवार को मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय पहुंचे। कुलपति प्रो. रवि शंकर सिंह ने मुख्यमंत्री को विश्वविद्यालय के कार्यों की जानकारी दी। कुलपति ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कृषि विज्ञान केंद्र पचपेड़वा को विश्वविद्यालय से जोड़ने के साथ ही मुख्य द्वार के सामने स्थित तालाब को डिपार्टमेंट ऑफ फिशरीज में शामिल करने का सुझाव दिया। विश्वविद्यालय को जोड़ने वाली फोरलेन सड़क के निर्माण में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा एमपी अग्रवाल, पीडब्ल्यूडी के एमडी आरएन सिंह से भी उन्होंने पूरी जानकारी ली।




