जनपदीय शतरंज प्रतियोगिता में बालक व बालिकाओं ने दिखाया दमखम, शाहीना बानो व विवेक बने विजेता

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। पूर्व माध्यमिक विद्यालय डुमरियागंज के सभागार में 33वीं जनपदीय बेसिक शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को हुआ। प्रतियोगिता का शुभारम्भ पूर्व जिला व्यायाम शिक्षक जीशान खलील व ब्लॉक व्यायाम शिक्षक रामविलास यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित व पुष्पार्चन कर किया। खुनियांव, इटवा, लोटन, शोहरतगढ़, डुमरियागंज विकास खण्डों की प्रतिभागी टीमों को बालक, बालिका अलग-अलग चार टेबल पर प्रतियोगिता निर्णायकों की देख-रेख में हुआ। बालिका वर्ग के फाइनल राउण्ड में शाहीना बानो पूर्व माध्यमिक विद्यालय नेतवर लोटन ने शोहरतगढ़ के चांदनी को 39-09 से पराजित कर विजय हासिल किया। बालक वर्ग के फाइनल प्रतियोगिता में विवेक गौतम पूर्व माध्यमिक विद्यालय नेतवर लोटन ने सागरदीप कुमार, कुम्हारडीह खुनियांव को करीबी मुकाबले में पराजित कर विजय हासिल किया। शतरंज प्रतियोगिता के समापन समारोह में आयोजक ब्लॉक डुमरियागंज बीइओ अशोक कुमार सिंह, नसीम अहमद राष्ट्रपति पुरस्कार द्वारा पुरस्कृत, धर्मराज दूबे व मुस्तन शेरूल्लाह राज्य पुरस्कार शिक्षक ने मेडल से पुरस्कृत कर विजेता व उपविजेता बच्चों का उत्साहवर्धन कर बधाई एवं अग्रिम शुभकामनाएं दिया। समापन अवसर पर जिला व्यायाम शिक्षक उपेन्द्रनाथ उपाध्याय ने बताया कि यहां से 04 बालक और 04 बालिकाओं का चयन किया गया है। अब ये बच्चे 24 सितम्बर 2025 को माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित शतरंज प्रतियोगिता तिलक इन्टर कालेज बांसी में जनपद एवं मण्डलीय शतरंज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर जिला व्यायाम शिक्षक उपेन्द्रनाथ उपाध्याय, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक राम विलास सिंह यादव, नसीम अहमद, धर्मराज दूबे, दिनेश कुमार सिंह, मुस्ताक अहमद, अकमल फारुकी, आरिफ उस्मानी, अमृतलाल, सुनील कुमार, संघशील बौद्ध, जितेन्द्र कुमार, नन्दकिशोर, राजेश चौधरी, गुलाम हुसैन रिजवी, सन्तोष कुमार आदि मौजूद रहें।




