गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

शिक्षक दिवस पर अध्यापिका कमला गुप्ता सम्मानित

बलरामपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर जनपद बलरामपुर के प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर प्रथम की प्रधानाध्यापिका श्रीमती कमला गुप्ता को माननीय कैलाश नाथ शुक्ला विधायक तुलसीपुर एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बलरामपुर शुभम शुक्ला द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह शिक्षा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और विद्यालय में किए गए सराहनीय कार्यों की पहचान के रूप में आयोजित किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद श्रीमती कमला गुप्ता ने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी व्यक्तिगत नहीं है, बल्कि विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों का सामूहिक सम्मान है। उन्होंने बताया कि सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मिलकर छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने, बच्चों के प्रति समर्पित रहने और प्रत्येक विद्यार्थी पर व्यक्तिगत ध्यान देने का कार्य किया है। इसी सामूहिक प्रयास और सहयोग का परिणाम है कि उन्हें यह अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने आगे कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पाठक के मार्गदर्शन और सहयोग ने सदैव उन्हें प्रेरित किया। समय-समय पर विद्यालय की समस्याओं का समाधान कराकर उन्होंने शैक्षिक वातावरण को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। श्रीमती गुप्ता ने इस सम्मान को परिश्रम, समर्पण और शिक्षा के प्रति दृढ़ संकल्प का प्रतीक बताया समारोह में मौजूद अतिथियों, शिक्षकों और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अन्य ब्लॉकों से सम्मानित शिक्षकों में अमरपाल सिंह, जावेद अहमद, मनोरमा जायसवाल, कनीज फातिमा, रीता गुप्ता, शिवकुमार सोनी, विजय कुमार मिश्रा, कवि प्रिया, संतोष शर्मा, सुरेंद्र कुमार, अवधेश कुमार यादव, पिंकू कुमार यादव, इंद्रजीत, लक्ष्मी देवी, प्रतिभा पांडे, राकेश ओझा, अपर्णा मिश्रा, कालीचरण, अंशुमन शुक्ला व अमिताभ सिंह शामिल रहे। इस अवसर पर कार्यालय के कर्मचारी आशुतोष कुमार मिश्रा, प्रमोद अवस्थी, मुरलीधर मिश्रा, हनुमान, पंकज पांडे सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!