एक ही परिवार के मां, बाप व बेटी पर जानलेवा किया था हमला, अभियुक्त गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर। जिले की मिश्रौलिया थाना पुलिस व एसओजी और सर्विलांस को बड़ी सफलता मिली है। चेकिंग के दौरान हत्या कर फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ़्तार किया गया। आपको बता दें कि मुखबिर की सूचना पर चेतिया नवडिहवा जंगल तिराहा से चेकिंग के दौरान हत्या कर फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वहीं चेकिंग के दौरान अभियुक्त ने पुलिस टीम पर की फायरिंग किया, जिसके जवाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी की अभियुक्त पर फायरिंग किया। पुलिस द्वारा फायरिंग में अभियुक्त के पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में पुलिस ने अभियुक्त को अस्पताल में भर्ती कराया।इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक कुमार महाजन व अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया था। एक सप्ताह पूर्व मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के नागौचौरी गांव के केवटहिया डीह में चाकू से गोद कर हत्या की घटना को अभियुक्त ने अंजाम दिया था।एक ही परिवार के मां बाप व बेटी पर जानलेवा हमला किया था। बाप की मौके पर ही मौत हो गई थी और मां व बेटी का अभी भी बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस की कार्यवाही से क्षेत्रवासी पुलिस की सराहना कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक कुमार महाजन ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक कुमार महाजन ने सफलता के लिए संयुक्त पुलिस टीम को 55 हजार रुपए पुरस्कार दिया।




