मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन

सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के स्पोर्ट्स स्टेडियम शुक्रवार को मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर दिनांक 29 से 31 अगस्त तक बृहद खेल एवं फिटनेस क्रियाकलापों एवं 14 वर्षीय बालक हाकी प्रतियोगिता एवं जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन सांसद जगदम्बिका पाल, जिलाधिकारी डॉ0 राजा गणपति आर0, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, नगर पालिका अध्यक्ष गोविन्द माधव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एसपी अग्रवाल, अरूण कुमार प्रजापति द्वारा स्व0 मेजर ध्यानचन्द जी की चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। इस अवसर पर सांसद पाल के नेतृत्व में हजारों की संख्या में लोगों ने खेल फिटनेस हेतु संकल्प रैली निकाली। इसके उपरान्त जनप्रतिनिधियों के मध्य महिलाओं एवं पुरुषों की टीमों के बीच रस्साकसी का आयोजन किया गया। सांसद ने सांसद खेल महोत्सव 2025 के शुभारम्भ की घोषणा की व सर्वप्रथम स्वयं का रजिस्ट्रेशन दर्ज कराया। इसके उपरान्त उपस्थित जन समुदाय एवं खिलाड़ियों द्वारा भी पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा किया गया। क्रीड़ाधिकारी आषुतोश अग्निहोत्री ने इस अवसर पर उपस्थित मा0 जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया। उक्त प्रतियोगिता में वालीबाल संघ सिद्धार्थनगर के सचिव मो0 इब्राहिम, जिला एथलेटिक्स संघ सचिव सोनू गुप्ता, देवेन्द्र पाण्डेय, रत्नेश सिंह, सत्येन्द्र गुप्ता, उपेन्द्रनाथ उपाध्याय, माहेष्वरी पाठक, रवीन्द्र गुर्जर, केषरी नन्दन, सुनील आर्या, इषांक सिंह, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, कमलेन्द्र चौधरी, विपिन त्रिपाठी, सुमन सिंह, राजलक्ष्मी चौधरी आदि पुरस्कार वितरण में सम्मिलित हुआ। शुक्रवार के आयोजित प्रतियोगिताओं में 14 वर्षीय बालक हाकी प्रतियोगिता में 08 टीमों ने प्रतिभाग किया, जिसके फाइनल मुकाबले में अमर शहीद हाकी टीम ने गौतम बुद्ध हाकी टीम को 2-0 से हराकर कर विजेता हुई। कबड्डी प्रतियोगिता में 16 टीमों ने प्रतिभाग किया, जिसके फाइनल मुकाबले में सिद्धार्थनगर फेडरेशन ने बरगदवा क्लब को 22-06 से हराकर कर विजेता हुई।




