उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
मंत्री ने जिला कृषि अधिकारी सहित 43 दुकानदारों को जारी किया कारण बताओ नोटिस

सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर में आये कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के औचक निरीक्षण करने के पश्चात कृषि विभाग में ऐक्शन मोड में आयें। आपको बता दें कि मंत्री जी ने जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुजम्मिल को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं 43 दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। डीएम डॉ0 राजा गणपति आर0 के निर्देशानुसार टीम गठित कर ज्यादा संख्या में यूरिया की खाद लेने वालों के ऊपर एवं दुकानदारों पर जांच में दोषी पाये जाने पर कार्यवाही की जा सकती है। कृषि विभाग खाद की किल्लत एवं कालाबाजारी रोकने के लिए जगह-जगह दुकानों एवं सघन सहकारी समितियों पर जांच की जा रही है।




