गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

अमरगढ़ स्मृति वाटिका में होगा 79वें स्वतंत्रता दिवस पर भव्य झंडारोहण

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के बजरंगी चौक बेवां स्थित अमरगढ़ स्मृति वाटिका में एक भव्य झंडारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर रविवार देर शाम पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने नेतृत्व में कार्यक्रम से जुड़े जिम्मेदारों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की अंतिम रूपरेखा तैयार की गई। वही सोमवार की शाम को खण्ड विकास अधिकारी कार्तिकेय मिश्र ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा किया। बैठक में उन्होंने झंडारोहण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की और संबंधित लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी। पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि अमरगढ़ क्षेत्र के स्थानीय शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने को लेकर बजरंगी चौक बेवा पर अमरगढ़ स्मृति वाटिका का निर्माण किया गया हैं, जिसमें स्वतंत्रता दिवस के दिन, 15 अगस्त दिन शुक्रवार को सुबह 9 बजे यह भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने लोगों से अपील की गई कि वे इस राष्ट्रीय पर्व में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएं और राष्ट्रभक्ति की भावना को और प्रबल करें। इस दौरान लवकुश ओझा, चन्द्र प्रकाश उर्फ चंदू चौधरी, धर्मराज वर्मा, रोहित सोनी, दिलीप उर्फ दरोगा दुबे, शिवकुमार गौतम, बब्लू मिश्रा, विंदराज चौधरी, मेवालाल चौधरी, संतोष अग्रहरि, गुलाबचंद यादव, राजकुमार गुप्ता, वासुदेवधर दुबे, उमेश सैनी, आशीष अग्रहरि, बब्लू चौधरी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!