गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

एक दिन के लिये वैज्ञानिक बनकर बच्चों ने ली विज्ञान के विभिन्न पहलुओं की सीख

सिद्धार्थनगर। भगवान बुद्ध की धरा सिद्धार्थनगर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय, जखौली एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, डुमरियागंज के पांच होनहार छात्र-छात्राओं ने राजधानी लखबऊ स्थित सीएसआईआर सीडीआरआई पहुंचकर राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित श्एक दिन वैज्ञानिक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर विज्ञान के विभिन्न पहलुओं की सीख हासिल कर वापस लौटे। सीडीआरआई लखनऊ के कोऑर्डिनेटर डॉ. संजीव यादव के मार्गदर्शन में प्रतिभाग कर छात्र-छात्राओं के अंदर वैज्ञानिक सोच को विकसित किया गया। प्रतिभागी बच्चों को यहां तक के जिज्ञासु सफर कराने में डे एण्ड नाईट स्पेस फाउंडेशन व अध्यापकों का विशेष योगदान रहा है। फाउंडेशन के सीईओ राहुल व्यास, मैनेजिंग डायरेक्टर राम सिंह यादव, मुख्य सलाहकार गणितज्ञ डॉ अनूप कुमार सिंह व फाउंडेशन की डायरेक्टर प्रिया यादव आदि के द्वाराबच्चों के भविष्य को संवारने का प्रयास किया जा रहा है। संस्था की पूरी टीम लगन व निष्ठा से शिक्षा जगत के अलग-अलग विद्यालयों से संपर्क स्थापित करके होनहार बच्चों को नई दिशा देने, बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का माहौल सृजित कर मोटिवेशन करने का काम कर रही है। पिछले वर्ष 2025 में गुवाहाटी में हुए आईआईएसएफ 2025 में प्रिया यादव व उनकी टीम प्रतिभाग की थी।समय समय पर संस्था विद्यालय के बच्चों से ऑनलाइन व ऑफलाइन जुड़ाव स्थापित कर उनका उत्साह व मार्गदर्शन करती रही है। फाउंडेशन की डायरेक्टर व स्वयं सहायता समूह की ग्राम संगठन अध्यक्ष प्रिया यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के हौसले को बार-बार बढ़ाए जाने के कारण यह संभव हो पा रहा है। विज्ञान, तकनीकी व नवाचार के क्षेत्र में संगठन बहुत तेजी से काम कर रहा है। फाउंडेशन बहुत जल्द ही स्पेस ट्यूटर के रूप में भारत के बहुत ही महत्वपूर्ण संगठन इसरो से अप्रूवल प्राप्त कर लेगा। अपार ख़ुशी का इजहार करते हुये फाउंडेशन की डायरेक्टर प्रिया यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के सीएसआईआर सीडीआरआई का सफर प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक रहा है। बच्चे सीख लेकर जरूर आगे बढ़ते हुये देश व समाज का नाम रोशन करेंगे। प्रतिभागी टीम के साथ संस्था के मार्गदर्शक व शिक्षक अभिषेक कुमार श्रीवास्तव भी शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!