गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

चिल्हिया मंडल अध्यक्ष रमेश मणि त्रिपाठी ने किया पुजारी एवं गुरुजनों के सम्मान समारोह का आयोजन

सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रम अभियान के क्रम मे गुरूवार को गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर चिल्हिया मंडल में रमेश मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में विभिन्न शिक्षक ,पुजारी एवं गुरुजनों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष लाल जी त्रिपाठी उर्फ लाल बाबा रहे उन्होंने श्री राम जानकी मंदिर सिरवत कुटी के महंत, बरगदवा शिव मंदिर के पुजारी को अंग वस्त्र भेंट कर आशीर्वाद लिया इसी क्रम में शोहरतगढ़ विधानसभा के भटौली ग्राम में शांति कुटिया में जाकर हवन पूजन कर मौनी बाबा का आशीर्वाद लिया तथा वहां उपस्थित मौनी बाबा एवं उनके सहयोगी को अंग वस्त्र भेंट कर उनके चरणों में पुष्प अर्पित किया , इसी क्रम में जनता विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उदयराज गंज के प्रधानाचार्य को मंडल अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लाल जी त्रिपाठी उर्फ लाल बाबा ने अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान किया मंडल अध्यक्ष रमेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि हमारे जीवन में गुरु एवं शिक्षक का कितना महत्वपूर्ण स्थान है। हमारे शिक्षक ही हमें जीवन में सही राह दिखाते हैं गुरु ही हमें अज्ञानता से ज्ञान की ओर ले जाते हैं।शिक्षक तथा गुरु का सम्मान करते हुए लाल जी त्रिपाठी उर्फ लाल बाबा ने कहा कि गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वरः। गुरु साक्षात् परब्रह्म, तस्मै श्री गुरवे नमः।। अर्थात गुरु ही हमारे जीवन में सब कुछ है वही हमको अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाते हैं तथा ज्ञान के मार्ग को दिखाते हैं संसार में गुरु का स्थान ईश्वर से भी ऊपर है उनको हम बारंबार प्रणाम करते है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!