गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

जर्जर विद्युत लाइन से निकली चिंगारी बनी आग का कारण, अग्निशमन टीम ने पाया काबू

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच। जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भोला पुरवा गांव में जर्जर एलटी (लो टेंशन) विद्युत लाइन से निकली चिंगारी के कारण भीषण आग लग गई। आग लगने से गांव में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों में दहशत फैल गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुरानी और जर्जर विद्युत लाइन से अचानक निकली चिंगारी ने पास में बाग में लगी बांस की कोठ को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने लगी।घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते की गई कार्रवाई से आग को आसपास के अन्य घरों और संपत्तियों तक फैलने से रोक लिया गया।हालांकि आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।ग्रामीणों ने क्षेत्र में जर्जर विद्युत तारों और खंभों को तत्काल बदलने की मांग की है। उनका कहना है कि पुरानी विद्युत लाइनें लगातार हादसों को न्योता दे रही हैं और भविष्य में इससे बड़ा नुकसान हो सकता है।प्रशासन एवं विद्युत विभाग द्वारा मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!