गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

मेडिकल कॉलेज में अब शाम चार बजे तक चलेगी ओपीडी

दैनिक बुद्ध का सन्देश
सिद्धार्थनगर। मरीजों की सुविधा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को ध्यान में रखते हुए माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज की कॉलेज काउंसिल समिति ने ओपीडी का समय बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब मेडिकल कॉलेज की सभी ओपीडी सेवाएं प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होंगी।मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश मोहन ने बताया कि मरीज हित और जनहित को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि मरीजों के पंजीकरण के लिए पर्चा एवं रजिस्ट्रेशन काउंटर सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुला रहेगा।ओपीडी संचालन व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित बनाने तथा रोगियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित कॉलेज काउंसिल समिति की बैठक में इस प्रस्ताव पर विचार-विमर्श किया गया। समिति ने सर्वसम्मति से ओपीडी का समय बढ़ाने का निर्णय लिया।प्राचार्य ने सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित समयावधि में मरीजों को निर्बाध, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि दूर-दराज से आने वाले लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!