बहराइच में मतदाता सूची पर उठे सवाल, ग्राम प्रधान का नाम ही गायब

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के बीच रिसिया ब्लॉक की विशुनापुर ग्राम पंचायत की निर्वाचित ग्राम प्रधान रीता देवी का नाम मतदाता सूची से गायब मिलने का मामला सामने आया है। प्रधान ने जिलाधिकारी को शिकायत देकर मामले की जांच, जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई और अपना नाम सूची में शामिल कराने की मांग की है।बताया जा रहा है कि जिले के अन्य क्षेत्रों से भी मतदाताओं के नाम सूची से हटने की शिकायतें मिल चुकी हैं। इस घटना के बाद मतदाता सूची की शुद्धता और पुनरीक्षण प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठने लगे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि जब एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि का नाम ही सूची में नहीं है, तो आम मतदाताओं के नाम कटने की आशंका भी बढ़ जाती है। उन्होंने जिलेभर में मतदाता सूची की जांच कराने की मांग की है।मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में पहुंच गया है। अब प्रशासन की जांच और कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं। यह प्रकरण मतदाता सूची की विश्वसनीयता और नागरिकों के मतदान अधिकार से जुड़ा अहम मुद्दा बन गया है।
