Uncategorized
अशुद्ध जल पीने के लिए ग्रामीण हो रहे मजबूर ,जिम्मेदार मौन

संत कबीर नगर। विकास खंड बेलहर कला क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत जंगल दशहर टोला नटेलवा में वर्षों से पानी की सप्लाई नहीं पहुंच रही है ।गांव में करोड़ रूपए की लागत से बनी हुई पानी की टंकी लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। जिससे नाराज ग्रामीणों ने पानी की टंकी को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर पानी हम ग्रामीणों को नहीं मिला तो अगले माह डीएम कार्यालय पर धरना देने पर मजबूर होंगे।

