Uncategorized
आगामी त्योहारों के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी व उपजिलाधिकारी द्वारा धर्मगुरुओ व गड़मान्य ब्यक्तियों के साथ की गयी बैठक, सोनभद्र
*आगामी त्यौहार चेहल्लुम, विश्वकर्मा पूजा दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी ओबरा व उपजिलाधिकारी ओबरा द्वारा थाना ओबरा पर क्षेत्र के धर्मगुरुओं/गणमान्य व्यक्तियों के साथ की गयी पीस कमेटी की बैठक-* क्षेत्राधिकारी ओबरा व उपजिलाधिकारी ओबरा द्वारा थाना ओबरा पर आगामी त्यौहार चेहल्लुम, विश्वकर्मा पूजा को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत थाना क्षेत्र के विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं तथा सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ शान्ति समिति/पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी । इस दौरान बैठक में उपस्थित विभिन्न धर्मगुरुओं एवं सम्भ्रान्त व्यक्तियों से वार्ता कर उपरोक्त त्योहारों को सौहार्द एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गयी साथ ही सभी से अपील की गयी कि अराजक तत्वों के सम्बंध में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें । इसके अतिरिक्त बैठक में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण को भी थाना क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए आगामी त्यौहारों को सकुशल व शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी ।



