अहिल्या माता की याद में चलाया गया स्वच्छता अभियान

भनवापुर। थाना क्षेत्र के ग्राम बिशुनपुर हरि में के मंदिर पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत मंदिर का साफ सफाई किया गया। जिसमें मुख्य रूप से राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती अभियान के अवसर पर भाजपा मंडल सायोंजक चंद्र केश पाण्डेय के नेतृत्व में शुक्रवार की सुबह भाजपायों ने मंदिर प्रांगण में सफाई अभियान चलाया। इसके बाद मंडल प्रभारी राजेंद्र दुबे ने माता अहिल्याबाई होल्कर की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को उनके कार्यकाल की जानकारी दिया। माता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर बिशुनपुर हरी श्री दुर्गा माता मंदिर परिसर में शनिवार की सुबह भाजपा कार्यकर्ताओ के नेतृत्व में पहुंचे पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर कार्यक्रम प्रभारी राजेंद्र दुबे , सयोंजक चंद्रकेश पाण्डेय सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में झाड़ू लेकर गंगा किनारे स्थित पक्के घाट की सफाई शुरू किया।मंदिर परिसर में पड़ी पन्नी, कूड़ा, कचरा आदि को उठा कर कूडादान में डाल दिए।भाजपाइयों ने परिसर को स्वच्छ बनाया कुछ लोगों ने जागरूक करते हुए वरिष्ठ नेता विमल सिंह ने कहा कि हम सभी को अपने घर के आसपास एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता का विशेष ध्यान देना चाहिए। कोशिश करें कि जो भी खाए-पिएं उसके सड़क किनारे रखें कूड़ेदान में ही डाले। कूड़े कचरे को सड़क या सार्वजनिक स्थल पर ना फेंके। स्वच्छता अभियान के बाद मंडल मंत्री अनूप पाण्डेय ने मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं लोगों को जानकारी देते हुए माता अहिल्याबाई के बावत बताया कि विषम परिस्थितियों में भी लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने अपने राज्य को सशक्त बनाने के साथ जनता की भलाई खासकर महिलाओं के उत्थान, सम्मान के लिए कई विशेष योजनाएं चलाईं। तहस-नहस किए गए मंदिरों का जीर्णाेद्धार भी उनके द्वारा कराया गया। उन्होंने उस समय जनता के हित में बहुत सी धर्मशालाएं भी बनवाई। राजमाता अहिल्याबाई होलकर मालवा साम्राज्य की होलकर रानी थीं। उन्हें भारत की सबसे दूरदर्शी महिला शासकों में से एक माना जाता है। 18वीं शताब्दी में मालवा की महारानी के रूप में धर्म का संदेश फैलाने में और औद्योगीकरण के प्रचार-प्रसार में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। साथ मे मंडल प्रभारी राजेंद्र दुबे , मंडल सायोंजक चंद्रकेश पाण्डेय, वरिष्ठ नेता विमल सिंह, मंडल मंत्री अनूप पाण्डेय, हरे कृष्ण पाण्डेय, रामजस यादव, राजेंद्र मिश्र, विक्रम यादव, रामकुमार गौतम आदि मौजूद रहे।




