गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसंत कबीरनगर

सीएचसीमें तैनात डाक्टर साहब अपना वीडियो बनाकर पोर्न साइट पर डालते हैं…पत्नी के आरोपों से हैरान हो गई पुलिस

संतकबीरनगर। जिले के एक सरकारी डॉक्टर पर उनकी पत्नी से सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। संतकबीरनगर सीएचसी में तैनात डॉक्टर विमलेश दुबे की पत्नी का कहना है कि वह अपनी ही पोर्न वीडियो बनाकर पोर्न साइट पर बेचते हैं। वह खुद को ट्रांसजेंडर बताते हैं और सरकारी आवास पर ही पोर्न वीडियो शूट बनाते हैं। इसके बाद इसे पोर्न वेबसाइट पर अपलोड कर देते हैं। जब पत्नी ने डॉक्टर पति की हरकतों का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने केस दर्ज कर डॉक्टर को हिरासत में ले लिया है। साथ ही सरकारी आवास सील कर दिया है। डॉक्टर की पत्नी ने पुलिस अधीक्षक को एक पत्र लिखकर अपने पति के बारे में कई गंभीर बातें बताई हैं। पत्नी का कहना है कि डॉ. वरुणेश दुबे खुद को ट्रांसजेंडर बताकर ये वीडियो पोर्न साइट पर डालते थे। पत्नी को जब इस बारे में पता चला तो वह हैरान रह गई। जब उसने इस बात का विरोध किया तो उसके पति ने उसके साथ मारपीट की। उसने अपने पिता और भाई को यह बात बताई। जब वे लोग डॉक्टर से मिलने आए तो डॉक्टर ने उनके साथ भी मारपीट की। इस मामले पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की एएसपी ने डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने डॉक्टर के सरकारी आवास को भी सील कर दिया और साथ ही वीडियोग्रॉफी भी करवाई। यह घटना सामने आने के बाद पूरे इलाके के लोग हैरान हैं। पुलिस डॉक्टर की पत्नी के आरोपों की सच्चाई पता लगा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!