गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

जोगिया का होगा विकास मेरा है आशीर्वाद: योगी आदित्यनाथ

जोगिया ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि श्रीष चौधरी नें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुलाकात

सिद्धार्थनगर। जनपद के उभरते हुए सितारे जोगिया ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि श्रीष चौधरी बिगत दिनों उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर अपनी माता जी के साथ मिलकर जोगिया विकासखंड के विकास कार्यों को लेकर मुलाकात की, मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्लॉक प्रमुख को आश्वासन देते हुए कहा कि जोगिया विकासखंड के विकास का जो रफ्तार आपने दिया है इसको निरंतर बनाए रखें जहां भी आवश्यकता होगी आपकी सहायता किया जायेगा। आपको बता दें कि वर्तमान में जनपद में युवा नेता के मजबूत दावेदार के रूप में उभर रहे श्रीष चौधरी विकासखंड जोगिया के विकास को लेकर लगातार जहां प्रयासरत हैं वहीं आए दिन अधिकारियों और मंत्रियों से मिलकर नई-नई योजनाएं विकासखंड में लाकर आम जनता को सुविधाओं से लैस कर रहे हैं विगत दिनों लखनऊ में कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर अपनी माता जी के साथ मिलकर विकासखंड जोगिया के विकास कार्यों को विस्तृत रूप से बताते हुए विकास कार्यों के हो रहे प्रयास को बताया मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने आश्वासन दिया की सारे कार्य पूर्ण किये जायेंगे। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि श्रीष चौधरी के मुख्य मंत्री के साथ मिलने पर जोगिया विकास खण्ड के क्षेत्र पंचायत सदस्यों नें खुशियां मनाया साथ ही एक दुसरे को हो रहे विकास कार्याें के लिए बधा ई भी दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!