24 अप्रैल को सिविल बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह,, सोनभद्र

दुद्धी, सोनभद्र। सिविल बार एसोसिएशन दुद्धी, सोनभद्र का शपथग्रहण समारोह 24 अप्रैल को डा० राजेन्द्र प्रसाद सभागार में आयोजित किया गया हैं। उक्त आशय की प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए चुनाव अधिकारी छोटेलाल गुप्त एडवोकेट ने बताया कि शपथग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि सांसद कुंवर छोटेलाल सिंह खरवार, समारोह अध्यक्ष बार कौंसिल उ० प्र० के पूर्व अध्यक्ष व सदस्य पाँचू राम मौर्य, विशिष्ट अतिथि विनोद पाण्डेय सदस्य बार कौंसिल उ०प्र० प्रयागराज, फेमली कोर्ट जज सोनभद्र राजेन्द्र सिंह, मा० विधायक विजय सिंह गोड़ होंगे। इसके अतिरिक्त सोनभद्र बार अध्यक्ष अरूण मिश्रा, डिस्ट्रिक्ट बार सोनभद्र बार के अध्यक्ष जगजीवन सिंह पटेल होंगे। चुनाव अधिकारी ने बताया कि शपथग्रहण समारोह दोपहर करीब 12 बजे शुरू होगी। वर्ष 2025-26 की कार्यकारिणी में अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा तथा सचिव महेन्द्र जायसवाल की टीम शपथग्रहण समारोह में हिस्सा लेगी।

