गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

बाबा साहब जयन्ती पर सम्मानित किये गये निष्ठावान कांग्रेसी

दलितों की विरोधी है संघ और भाजपा, कांग्रेस ने दिया विकास का अवसर-विश्वनाथ चौधरी

बस्ती। सोमवार को संविधान निर्माता, देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू के मंत्रिमण्डल में विधि मंत्री मंत्री रहे बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर को कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी के संयोजन में याद किया गया। इस मौके पर कांग्रेस में कई पीढ़ियों से योगदान करने वाले दलित वर्ग के नेताओं, कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि संघ परिवार और भारतीय जनता पार्टी सदैव दलितोें की मानसिक रूप से विरोधी रही है। महात्मागांधी, पं. जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, डा. मनमोहन सिंह की सरकारों में समाज के दलित, उपेक्षित, अल्पसंख्यक वर्ग, गरीबों को विकास के सर्वाधिक अवसर दिये गये। भूमिहीनों में जमीनों का वितरण, बैंकोें का सरकारी करके उन्हें योजनाआंें का लाभ पहुंचाया गया। कहा कि भाजपा संविधान को ही बदल देना चाहती है किन्तु कांग्रेस हर स्तर पर संविधान की रक्षा के लिये अपना संघर्ष जारी रखेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने अनेक स्थानों पर बाबा साहब के जयन्ती अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। मुख्य रूप से पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, कौशल त्रिपाठी, अनिल भारती, साधूशरन आर्य, गिरजेश पाल, अमित प्रताप सिंह, नर्वदेश्वर शुक्ल के साथ ही अनेक नेताओेें ने बाबा साहब के योगदान और कांग्रेस की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि बाबा साहब और कांग्रेस एक दूसरे से भिन्न नहीं है। बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से अतिउल्लाह सिद्दीकी, वाहिद अली सिद्दीकी, नफीस अहमद, अनिल भारती, शकुंतला देवी, नन्हू प्रसाद सोनकर, लाल जीत पहलवान, गंगा प्रसाद मिश्रा, राजू कनौजिया, प्रमोद कुमार द्विवेदी, अनिल त्रिपाठी, संजय कुमार मुकेश, अलीम अख्तर, शौकत अली, रामबचन भारती ,राम धीरज चौधरी, सर्वेश कुमार शुक्ला ,सुनील पाण्डेय, गुड्डू सोनकर, मोहम्मद अकरम, आनंद निषाद, अभिषेक सिंह सूर्यवंशी, अजय चौधरी रिंकू पाण्डेय, बेचू गुप्ता रविंद्र कुमार चौधरी के साथ ही कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!